श्रद्धांजलि कैलाश गुरुस्वामी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
श्रद्धांजलि कैलाश गुरुस्वामी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, फ़रवरी 15, 2010

श्री कैलाश गुरुस्वामी का एक सड़क दुर्घटना में निधन्


एक दुखद समाचार
गज़ल की व्याकरण के उस्ताद कैलाश गुरू स्वामी का एक दुर्घटना में निधन
हमें अपने ब्लागर मित्रों को यह सूचना देते हुये अत्यंत दुख है कि गज़ल की व्याकरण के उस्ताद सीहोर निवासी श्री कैलाश गुरू स्वामी गत 14 फरबरी की रात्रि को भोपाल से सीहोर लौटते हुये एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गये थे। उन्हें रात्रि में ही भोपाल के चिरायु अस्पताल में लाया गया था जहाँ प्रातः ग्यारह बज़े उनकी हालत बिगड़ गयी और दोपहर तीन बज़े उक्त अस्पताल के डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्री गुरु स्वामी गज़ल की व्याकरण के ज्ञाता ही नहीं थे अपितु देश के कई प्रतिष्ठित शायर अपने कलाम को अवाम के सामने लाने से पहले एक बार उनकी पारखी नज़रों से नाप तौल कराना ज़रूरी समझते थे। वे उन्हें बेलिहाज़ मशविरा देते थे जिसे वे पूरे सम्मान के साथ स्वीकार करते थे। अभी हाल ही में उरूज़ पर उनकी एक पुस्तक हिन्दी में नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित होने की जानकारी को उनके पूरे व्यक्तित्व और कृतित्व के साथ हिन्दी के व्यापक सर्कुलेशन वाले समाचार पत्र दैनिक भास्कर ने मुख पृष्ठ पर प्रकाशित किया था। श्री गुरूस्वामी मध्य प्रदेश सरकार के कार्यालय में भोपाल में पदस्थ थे। श्री पंकज सुबीर, श्री राम मेश्राम, श्री अनवारे इस्लाम सहित अनेक लोग अंतिम समय तक अस्पताल में उनके स्वास्थ लाभ के लिये प्रयास रत रहे।