आनर किलिंग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
आनर किलिंग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, जुलाई 13, 2019

क्या यह दो संविधानों का टकराव है

क्या यह दो संविधानों का टकराव है
वीरेन्द्र जैन

गत दिनों उत्तर प्रदेश के एक ब्राम्हण विधायक की बेटी ने एक दलित युवक से विवाह कर लिया और अपने पिता के डर से नव दम्पत्ति नगर से भाग गया। इतना ही नहीं विधायक और उसके बाहुबलियों के डर से युवक के परिवार को भी नगर से भागना पड़ा। विधायक भाजपा के हैं और उसी पार्टी की प्रदेश और देश में सरकार है। इसी घटना के कुछ दिन पूर्व गुजरात में ऐसी ही शादी हुयी थी तब घर आये हुये दामाद को उसके ससुर और सालों ने मार डाला था जबकि लड़की गर्भवती थी। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के औरैया में प्रेम विवाह करने वाले लड़के लड़की को मार कर पेड़ पर लटका दिया गया। ऐसे ही भय से ग्रस्त होकर पत्रकारिता की पढाई कर चुकी उत्तर प्रदेश के विधायक की शहर छोड़ कर भागी हुयी बेटी ने जब अपने प्रवास स्थल के बाहर पिता के परिचित कुछ लोगों को सन्दिग्ध अवस्था में घूमते पाया तो उसने न केवल अपना फोटो वायरल किया अपितु स्वेच्छा से अपनी शादी की घोषणा करते हुए अपने पिता से अपनी जान को खतरा बताया व पुलिस कप्तान से मदद मांगी। इस कहानी को न्यूज चैनलों ने उठा लिया और कुछ ही समय में इसे नैशनल न्यूज में बदल दिया। उल्लेखनीय है कि देश में इसी तरह के अंतर्जातीय विवाहों से नाराज परिवारियों द्वारा प्रतिवर्ष सैकड़ों सम्भावनाशील युवाओं की हत्याएं हो रही हैं जिन्हें प्रैस के लोग आनर किलिंग कह कर हत्याओं की निर्ममता को कम करने की कोशिश करते हैं। इतनी बड़ी संख्या में हो रही इन देशव्यापी हत्याओं पर हर मंच पर विस्तार से बात होना चाहिए।  
उत्तरप्रदेश के विधायक की इस बेटी ने साहस करके जान पर खेल अपने पिता और उनके सहयोगियों को चुनौती दी है। औपचारिक रूप से तो विधायक अपनी बेटी के बालिग होने के आधार पर उसका वैधानिक अधिकार बता रहे हैं, किंतु उस शादी को स्वीकारने के सवाल पर ‘नो कमेंट’ कह कर बात को टाल जाते हैं। यह उनकी बेटी द्वारा अपने सवैधानिक अधिकार के स्तेमाल पर सहमत न होने के संकेत हैं क्योंकि ज्यादा पूछने पर वे अपनी पत्नी सहित आत्महत्या की धमकी दे कर सामने वाले को चुप करा देते हैं। बेटी की बातें बताती हैं कि वे प्रतिशोध से भरे हुये होंगे।
यह संक्रमण काल है। इसमें दो संविधानों का टकराव चल रहा है। हम एक ओर तो चन्द्रमा पर यान उतारने की तैयारी करते हुये ट्रिलियन डालर में बजट प्रस्तुत कर रहे आधुनिक युग में प्रवेश करते जा रहे हैं किंतु दूसरी ओर हम अभी भी पुराने सामंती युग को जी रहे हैं। हमारे संविधान निर्माताओं ने दस साल में हजारों साल पुराने जातिवादी समाज के समाप्त हो जाने का खतरा देखा था किंतु सत्तर साल में भी हम समुचित आगे नहीं बढ सके हैं। उल्लेखनीय है कि संविधान सभा के गठन के समय आरएसएस के नेताओं ने कहा था कि जब हमारे पास मनुस्मृति है तो नया संविधान बनाने की क्या जरूरत है। संविधान निर्माता डा. अम्बेडकर भी इस बात को महसूस करते थे कि मनुस्मृति से मुक्ति पाये बिना नया संविधान अपना उचित स्थान नहीं बना सकेगा। शायद यही कारण रहा होगा कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से मनुस्मृति के दहन का आयोजन किया था और लाखों लोगों को अपना पुराना धर्म त्याग कर दूसरे धर्म को अपनाने के लिए प्रेरित किया था। उनका जोर नये धर्म को अपनाने के प्रति कम और पुराने धर्म को त्यागने के प्रति अधिक था जिससे नये समाज के नागरिक बदलाव को स्वीकार करने की आदत डाल सकें। इसका संकेत इस बात से मिलता है कि उन्होंने कहा था कि मैं हिन्दू धर्म में पैदा जरूर हुआ हूं किंतु हिन्दू धर्म में मरूंगा नहीं।
संविधान के अनुसार युवाओं को अंतर्जातीय, अंतर्धार्मिक विवाह करने का अधिकार है और विवाह की उम्र होने पर वे इस अधिकार का प्रयोग करने के लिए स्वतंत्र हैं। मनोरंजन और शिक्षण के लिए सबसे सशक्त दृश्य माध्यम में जिन फिल्मों, नाटकों और सीरियलों को करोड़ों लोग देखते हैं उनमें भी युवाओं को अपनी मर्जी से जीवन साथी चुनने की कहानियों को अंकित किया जाता है। ऐसी कहानियां पूरे परिवार के साथ देखी जाती हैं और जीवन साथी के मिल जाने पर पूरा परिवार एक साथ बैठ कर ताली बजाता है, खुशी व्यक्त करता है। ऐसी फिल्मों की लोकप्रियता और व्यावसायिक सफलता बताती है कि ये भावना कितनी गहराई तक घर कर चुकी है। इसके विपरीत जब संवैधानिक अधिकार प्राप्त घर का कोई नागरिक अंतर्जातीय, अंतर्धार्मिक विवाह का सवाल उठाता है तो पूरा परिवार मनुस्मृति से संचालित होने लगता है और जाति ही नहीं अपितु गोत्र, उपगोत्र तक के सवाल उठाये जाने लगते हैं। मनुस्मृति और भारतीय संविधान दोनों साथ साथ नहीं चल सकते। भारतीय संविधान के अनुसार जाति, धर्म, रंग, लिंग, भाषा, और क्षेत्र के बिना सभी समान नागरिक हैं और तयशुदा उम्र के बाद उन्हें विवाह का अधिकार है जबकि कभी संघ  द्वारा भारतीय संविधान के विकल्प के रूप में प्रस्तावित मनु स्मृति में ऐसा नहीं है। तय करना होगा कि देश में कौन सा संविधान चलेगा? तय करना होगा कि भारत के संविधान की शपथ लेने वाली सत्तारूढ भाजपा के अब मनुस्मृति के बारे में क्या विचार हैं? विवाह के बारे में परिवार, जाति समाज, व धार्मिक गुरुओं का संविधान विरोधी दखल रोकना होगा और युवाओं को संवैधानिक अधिकार से वंचित करने वालों पर देशद्रोह जैसा आरोप लगाना होगा, क्योंकि देश भारत के संविधान से ही चलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल के प्रारम्भ में संविधान के आगे सिर झुका कर प्रतीकात्मक रूप से एक संकेत दिया था जिसके सच करने का समय है।
 युवाओं को अपनी मर्जी से विवाह के अधिकार के बारे में किसी घटना के घटित होने के अलावा भी बातचीत होना चाहिए, कालेजों आदि शिक्षण संस्थाओं व कार्यस्थलों पर इस विषय पर जानकारी देने के कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए व राजनीतिक दलों को वोटों की राजनीति से ऊपर उठ कर इसका प्रचार करना चाहिए। इससे जातिवादी राजनीति से ऊपर उठने में भी मदद मिलेगी, साम्प्रदायिकता घटेगी। उल्लेखनीय है कि अभी लोकसभा चुनावों के बाद श्री नरेन्द्र मोदी इस बात को रेखांकित कर चुके हैं कि इस बार लोगों ने जातिवाद से ऊपर उठ कर मतदान किया, तथा सबका विश्वास जीतने की इच्छा व्यक्त करते हुए साम्प्रदायिकता से मुक्ति की कामना की है। किसी भी धर्म की कोई भी पुस्तक अगर जनता के संवैधानिक अधिकारों से टकराती हैं तो संविधान की बात ही मानी जाना चाहिए। एक देश में एक संविधान के नारे को इस तरह से भी देखा जाना चाहिए।
उत्पादन के साधन बदलने और नई आर्थिक नीति लागू होने के साथ साथ उक्त घटनाओं में बढोत्तरी हो सकती है। अगर हमने आज सचेत होकर जरूरी तैयारी कर ली तो भविष्य में पछताना नहीं पड़ेगा।
 वीरेन्द्र जैन
2/1 शालीमार स्टर्लिंग, रायसेन रोड
अप्सरा टाकीज के पास भोपाल [म.प्र.] 462023
मो. 09425674629

       

गुरुवार, फ़रवरी 05, 2015

इनका बलिदान क्या बेकार जायेगा? वैलंटाइन डे पर सवाल !



इनका बलिदान क्या बेकार जायेगा? वैलंटाइन डे पर सवाल !
वीरेन्द्र जैन

       चाहे आईएसआईएस द्वारा येज़दियों की हत्याएं हों, बोकोहराम में एक साथ दो हजार हत्याएं हों,  पेशावर में बच्चों के स्कूल में की गयी नृशंस हत्याएं हों, या पेरिस में कार्टून पत्रिका शार्ली एब्दो के कार्यालय में एक साथ की गयी हत्याएं हों, इन पर सारी दुनिया के साथ हमारी संवेदनाएं जागना भी स्वाभाविक हैं। ये हमारी मानवीयता की परिचायक हैं, और इन्हीं संवेदनाओं के रहते हुये ही दुनिया रहने लायक बनती है, हम इन समस्याओं के हल खोजने के लिए सक्रिय होते हैं, एकजुट होने की कोशिश करते हैं। दूसरी ओर कुछ घटनाओं के प्रति हमारी असम्वेदनशीलता देखते हुए सवाल उठता है कि क्या हम केवल सामूहिक हत्याओं के प्रति ही सम्वेदनशील होने लगे हैं व क्रमशः हो रही इकहरी मौतों के प्रति असम्वेदनशील होते जा रहे हैं, भले ही ये अलग अलग मौतें एक ही तरह की प्रवृत्तियों के कारण हो रही हों। मैंने घर पर आने वाले दो-तीन हिन्दी समाचार पत्रों में से प्रेम सम्बन्धों के कारण पिछले दो तीन सालों में हुयी असमय मौतों की कुछ कतरनें एकत्रित कर रखी हैं जो न तो पूरे देश की घटनाओं को कवर करती हैं और न किसी युग की। पर अगर एक सीमित क्षेत्र में इतने युवा लगातार मारे जा रहे हैं तो पूरे देश का आंकड़ा कितना होगा! क्या ये आंकड़े हमारी संवेदनहीनता पर हमें पुनर्विचार करने को विवश नहीं करते! 
·         सिवनी/बालाघाट/10/1/15/ बालाघाट में तीन युवकों को ज़िन्दा जलाया, इन्दौर के एक छात्र के साथ लड़की से मिलने आए थे युवक- दैनिक भास्कर भोपाल
·         गाज़ियाबाद/29/11/14/ प्रेमी जोड़े की हत्या, लड़की का भाई फरार- जनसत्ता दिल्ली
·         मेरठ/26/11/14/ झूठी शान की खातिर बहन की ह्त्या- जनसत्ता दिल्ली
·         विदिशा/16/11/14/ शताब्दी के आगे कूद कर युवक-युवती ने दी जान – दैनिक भास्कर भोपाल
·         बड़वानी/12/9/14/ बेटे के प्यार की सजा पिता को दी, दो घंटे पेड़ से बांधकर पीटा- दैनिक भास्कर भोपाल 
·         कानपुर/8/9/14/ कानपुर में पिता ने बेटी के प्रेमी की हत्या की- जनसत्ता दिल्ली
·         देवबन्द[सहारनपुर] 1/9/14/ प्रेमीयुगल ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी की- जनसत्ता दिल्ली
·         भिंड/18/8/14/ पहले प्रेमी को मारा, फिर बहन की भी करा दी हत्या। 23 जून की घटना का खुलासा –दैनिक भास्कर भोपाल
·         कानपुर/17/8/14/ ट्रेन के आगे कूद कर प्रेमिका की मौत, प्रेमी घायल- जनसत्ता दिल्ली
·         मुज़फ्फरनगर/5/8/14/ झूठी शान की खातिर हत्या में युवक गिरफ्तार- जनसत्ता दिल्ली
·         इन्दौर/11/7/14/ मौसेरे भाई-बहन ने होटल के कमर में की खुदकुशी- दैनिक भास्कर भोपाल
·         पटना/30/6/14/ सिपाही ने बेटी के प्रेमी को पीटा, आंखें फोड़ीं, फिर 5 गोलियां मारीं- दैनिक भास्कर भोपाल
·         बुलन्दशहर/28/6/14/ बुलन्दशहर में पेड़ से लटके मिले प्रेमीयुगल के शव –जनसत्ता दिल्ली
·         मुज़फ्फरनगर/1/6/14/ पिटाई कर प्रेमी युगल को अपमानित किया लोगों ने- जनसत्ता दिल्ली
·         बरेली/24/5/14/ झूठी शान के चलते किशोरी की हत्या- जनसत्ता दिल्ली
·         बहादुरपुर/मुंगावली/12/5/14/ प्रेमविवाह के चार साल बाद युवक और उसके दो भाइयों की हत्या- दैनिक भास्कर भोपाल
·         मुज़फ्फरनगर/8/5/14/ झूठी शान के नाम पर युवक की हत्या- जनसत्ता दिल्ली
·         मुरादाबाद/22/4/14/ युवती की झूठी शान के लिए हत्या- जनसत्ता दिल्ली
·         उन्नाव/19/3/14/ होली के जश्न के दौरान बेटी और दामाद की हत्या- जनसत्ता दिल्ली
·         खंडवा/17/3/14/ विवाहिता ने प्रेमी के साथ पिया जहर- दैनिक भास्कर भोपाल
·         नई दिल्ली/16/3/14/ बेटी के प्रेमविवाह करने पर माँ ने की खुदकुशी- जनसत्ता दिल्ली
·         सागर/6/4/14/जंगल में मिले युगल के शव, सिर में गोली लगने से हुई दोनों की मौत- दैनिक भास्कर भोपाल
·         नई दिल्ली/5/5/14/ प्रेमी प्रेमिका के शव पेड़ से लटके मिले-जनसत्ता दिल्ली
·         हरिद्वार/17/12/13/परिजनों ने शादी करने से इंकार किया तो प्रेमी जोड़ों ने दी जान- जनसत्ता दिल्ली
·         गुना/10/12/13/ ब्यना गांव के प्रेमी युगल ने हाथ बांध कर खुद्कुशी की- दैनिक भास्कर
·         नोएडा/1/12/13/ व्यापारी पिता पुत्र की हत्या में अलीगढ निवासी युवक द्वारा प्रेमविवाह करने पर लड़की के परिवार वालों ने युवक और उसके पिता की 12 फरबरी 13 को हत्या कर दी। -जनसत्ता दिल्ली
·         22/1/13 भोपाल- दैनिक भास्कर- आरक्षक की बेटी ने फाँसी लगाने से पहिले अपने प्रेमी से शादी कर ली थी  
·         13/1/13 मेरठ- दैनिक भास्कर ओएनजीसी के सुपरिंडेंट इंजीनियर ने अपनी बेटी को बाठरूम्के टब में डुबो कर मार डाला
·         11/1/13 राजकोट दिव्य भास्कर – भावनगर जिले के सादरिका गाँव में 24 वर्षीय अमराबेन को प्रेमी के साथ जाने पर उसके परिजनों ने मार डाला
·         26/12/12 मुज़फ्फरनगर –दैनिक भास्कर बुढाना कस्बे में पिता ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की गोला मार कर हत्या कर दी
·         26/12/12 कौशाम्बी- दैनिक भास्कर- पिता ने रात्रि में प्रेमी से मिलने गयी पुत्री की कुल्हाड़ी मार कर हत्या की
·         21/12/12 शिवपुरी दैनिक भास्कर, -प्रेम विवाह करने पर बेटी को गोली मारी
·         21/12/12 नई दिल्ली- पत्रिका- गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में पीड़ित की शिकायत पर आनर किलिंग के 333 मामले दर्ज किये गये।
·         9/12/12 कोलकता- दैनिक भास्कर दक्षिण परगना में बड़े भाई ने अपनी छोटी बहिन को मार डाला और कटा सिर लेकर थाने पहुँचा, उसकी बहिन अपने प्रेमी के साथ रह रही थी।
·         2/12/12- शाजापुर- दैनिक भास्कर बड़ौद में प्रेमिका के भाइयों ने बहिन को मार डाला और प्रेमी की हत्या की। दोनों ने विवाह कर  लिया था।
·         अक्टूबर 12-  इटारसी- दैनिक भास्कर, आनर किलिंग में युवक की हत्या गोली मार कर जलाया शव
·         15-9-12 डीबी स्टार- भोपाल- भोपाल- पहले उन्होंने अपनी बेटी को मार डाला फिर मेरे बेटे को मरवा दिया और एक्सीडेंट बता दिया। प्रेमी की माँ ने की शिकायत।
·         नवम्बर 12- पत्रिका- अम्बाह – मुरैना- नखती गाँव- किशोरी को जला कर मारा
·         9-9-12 जनसत्ता- इन्दौर हीरानगर थाना क्षेत्र-इन्दौर में भाई ने बड़ी बहिन को जिन्दा जलाया
·         19-6-12 दैनिक भास्कर  सूरत- पैट्रोल छिड़क बेटी को ज़िन्दा जलाया
·         10-5-12 दैनिक भास्कर  –सहारनपुर – डीआइजी ने कहा कि भागने वाली लड़की अगर मेरी बहिन होती तो मैं उसे मार डालता
·         2012-  दैनिक भास्कर  रांची – प्रेमी प्रेमिका चौथी मंज़िल से कूदे, प्रेमिका मरी
·         2012-  दैनिक भास्कर  हरियाणा –रोड़ी- सिरसा- प्रेमी और प्रेमिका दोनों एक साथ जले , सिरसा के शमशान घाट में युवती की जलती चिता पर कूद कर युवक ने किया आत्मदाह
·         25-4-12-दै भा.- मुम्बई- आनर किलिंग में पिता ने बेटी की हत्या की
·         18-4-12- दैनिक भास्कर  सागर जिले के बीना में आनर अटैक – युवक को पैट्रोल डाल कर जला दिया- प्यार की सजा, हालत गम्भीर,
·         4-1-12- जनसत्ता दिल्ली मेरठ- गाँव- हर्रा- प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने बहन की जान ली
·         26-11-11-जनसत्ता दिल्ली मुरादाबाद- मवई ठुकरान इलाके में नाराज पिता ने बेटी को मार डाला
·         12-11-11-जनसत्ता दिल्ली बुलन्द शहर- प्रेमिका और प्रेमी के भाई का शव मिला
·         00-11-11 पत्रिका- भोपाल- दो छात्राओं ने ट्रैन से कटकर दी जान- घटनास्थल से बरामद किया
·         6-11-11-जनसत्ता दिल्ली मुज़फ्फरनगर बागपत जिला- दार्कवदा गाँव- झूठी शान के लिए बेटी की हत्या
·         5-11-11 जन. स. मुज़फ्फरनगर किशोरी की झूठी शान के लिए उसके दो भाइयों द्वारा की गयी हत्या के बाद परिवार वालों ने शव भी स्वीकार करने से मना कर दिया
·         10-11-11-पत्रिका-भिंड बरासों थाना क्षेत्र ग्राम गोपालपुरा- बेटी की गोली मार कर हत्या, शव नदी में बहाया
·         28-10-11 दैनिक भास्कर  टीकमगढ- दिगौड़ा- प्रेमी युगल की हत्या कर शव फाँसी पर लटकाए
·         24-10-11 दैनिक भास्कर  मुरैना ग्राम लहर- दिमनी थाना क्षेत्र- दो बार पेड़ पर लटकाया, डंडों से पीटा, केरोसिन डाला... फिर चिता पर लिटाकर ज़िन्दा जला दिया, दलित के साथ प्रेम करने की सजा
·         12-8-11- जनसत्ता दिल्ली नोएडा- सूरजपुर थाना क्षेत्र में भाई ने प्रेम करने के आरोप में अपनी बहिन की जान ले ली और गंग नहर में लाश बहा दी
·         2011- पीपुल्स समाचार  मथुरा- कोलाहर गाँव- प्रेमीयुगल को गांव वालों ने खेत में ही फूंका
·         2011- पीपुल्स समाचार  मुजफ्फरनगर- 48 घंटों में आनर किलिंग में तीन लड़कियों की हत्या कर दी गयी
·         00-8-11- दैनिक भास्कर  नासिक – भद्रकाली पुलिस स्टेशन परिसर ने प्रेम सम्बन्धों के सन्देह में एक माँ ने अपनी 18 वर्षीय लड़की को ज़िन्दा जला दिया
·         00-8-11- पीपुल्स समाचार  कानपुर घाटमपुर इलाके में एक व्यक्ति ने प्रेम प्रसंग के चलते आपनी दसवीं  में पढ रही लड़की की हत्या कर दी और शव को खेत में गाड़ दिया।
·         27-8-11-पीपुल्स समाचार  सीहोर युवक को जिन्दा जलाया, मामला प्रेम प्रसंग का
·         18-8-11-मुरैना- महुआ थाना क्षेत्र के बड़ापुरा गांव में झूठी शान के लिए भतीजी की हत्या
·         29-7-11 पी.समा-दतिया- पलवल हरियाणा के प्रेमी युगल ने दी ट्रैन से कट कर जान दी
·         13-11-11-दैनिक भास्कर  कांगड़ा ग्राम नगरौटा बगवाँ- 20 वर्षीय युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया गया
·         2011- पीपुल्स समाचार  भिंड देहात क्षेत्र-प्रेमी की आत्महत्या के बाद प्रेमिका ने लगायी फाँसी
·         2011- पीपुल्स समाचार  गाजियाबाद- मोदीनगर क्षेत्र में प्रेम सम्बन्धों के सन्देह में बाप ने बेटी की जान ले ली
·         2011- पीपुल्स समाचार -भोपाल छोला मन्दिर इलाके में बहिन के प्रेमी की हत्या
·         2011 -पीपुल्स समाचार -भोपाल बैरसिया तहसील में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की बस से उतार कर नृशंस ह्त्या कर दी गयी
·         2011- पीपुल्स समाचार -मुम्बई-विरार- एक महिला ने अपनी 21 साल की बेटी के तीन टुकड़े कर दिये फिर उसे जलाने की कोशिश की
·         2011-पीपुल्स समाचार  सिरसा-फुलकन गाँव-रुई के खेतों में एक युवक और युवती का शव मिला
·         2010 पीपुल्स समाचार  बरेली-यूपी- पेमी युगल ने खाया जहर, लड़की की मौत- लड़का गम्भीर्
·         2010 पीपुल्स समाचार  भोपाल- कोलार क्षेत्र बहन के नाबालिग प्रेमी की बेरहमी से हत्या- पीटा फिर डेम में फेंक दिया
·         7-11-10- पीपुल्स समाचार  भटनी देवरिया जिला- तीन छात्राओं को मारकर खेत में गाड़ा  और फिर उनकी हत्या, मामले को रफा दफा करने की कोशिश
·         20-9-10 दैनिक भास्कर  विदिशा- ग्राम मिर्ज़ापुर- विदिशा में प्रेमी प्रेमिका ने की खुदकुशी
·         2010- दैनिक भास्कर  बिजनौर जिला-हल्दौर थाना- ग्राम खासपुरा पहले प्रेमी की हत्या की, फिर बेटी को जलाया
ये युवाओं की अकाल मृत्यु पर देश में पल रही असम्वेदनशीलता की केवल संकेतक हैं। जब से जातियां और सम्प्रदाय वोट बैंक बनने लगे हैं तब से जातियों के नाम पर पल रही हर तरह की विकृत्तियों को राजनीतिक दल सहलाने लगे हैं। आखिर क्या कारण है युवाओं के समर्थन की अपेक्षा रखने वाला कोई राजनीतिक दल या समाजसेवी संस्था युवाओं की इन हत्याओं के खिलाफ आवाज नहीं उठा रही। एक आवाज आमिरखान के शो ‘सत्यमेव जयते’ में उठायी गयी थी पर वह केवल एक टीवी शो बन कर ही रह गयी थी। कोई नानक, कबीर, कोई राजा राममोहन राय, ज्योतिबा फुले, महात्मा गाँधी, अम्बेडकर क्यों नहीं निकल रहा!
वीरेन्द्र जैन                                                                          
2 /1 शालीमार स्टर्लिंग रायसेन रोड
अप्सरा सिनेमा के पास भोपाल म.प्र. [462023] मोबाइल 9425674629

बुधवार, मार्च 13, 2013

कितने युवाओं की बलियां और लेगा यह समाज?


कितने युवाओं की बलियां और लेगा यह समाज
वीरेन्द्र जैन
       मैंने अपने एक परिचित के पारिवारिक मामले में दखल देते हुए उसकी बेटी की शादी ऐसे परिवार में करवायी थी जो उनकी जाति के ही थे पर गोत्र में छोटे माने जाते थे। शादी के लगभग दो साल बाद जब उनके घर जाने का संयोग निकला तो स्वाभाविक रूप से बेटी की कुशलता भी पूछी। उन्होंने गम्भीर होकर कहा कि लड़की का ससुराल उनकी तुलना में कई गुना सम्पन्न है, कोठी है गाड़ियां हैं अच्छा व्यापार है और घर में सामंजस्य है पर शादी के बाद उन्होंने एक बार भी बेटी को उनके घर नहीं भेजा। जब भी बेटी को बुलाते हैं तो दामाद स्वयं ही गाड़ी लेकर आते हैं और शाम को उसे लेकर वापिस लौट जाते हैं।
       उनकी बात में एक ओर तो संतोष झलकता था तो दूसरी ओर वे दुखी भी थे। जब मैंने पूछा कि क्या उनके पास उनकी निगाह में उनके ही समान गोत्र में इससे भी अच्छा कोई रिश्ता था, तो उन्होंने इंकार में सिर हिला दिया। जब मैंने कहा कि यह स्थिति तो समान गोत्र की शादी में भी आ सकती थी तो उन्होंने सहमति जताते हुए कहा कि आम तौर पर समान गोत्र में स्थितियां अपेक्षाकृत बुरी ही हो सकती थीं। सच तो यह है कि हमारे समाज ने अनावश्यक रूप से बेटी की शादी को अपनी इज्जत से जोड़ लिया है जबकि उसका ‘कन्यादान’ कर देने के बाद उसके पिता के घर आने के अवसर बहुत ही कम होते हैं। तब भी हम यह नहीं सोचते कि विवाह में केवल संतानों के सुखी भविष्य के अलावा दूसरा कोई मापदण्ड नहीं होना चाहिए। समान धर्म, जातियों, गोत्रों, उपगोत्रों में जन्मपत्रिका मिलवा कर व महूर्त देख कर किये गये विवाहों के बाद भी परिवार उतने सुखी और स्वतंत्र नहीं हो पाते जितना वे आत्मनिर्णय से किये गये विवाहों में हो सकते हैं। आइए देखें कि पिछले दो तीन वर्षों में ही अपने कितने सम्भावनाशील युवाओं को अपनी मूर्खताओंवश मौत दे दी है। यह सूची तो कुछ छुटपुट अखबारी कतरनों से इंगित संकेत तक सीमित है जबकि इससे कई गुना अधिक घटनाएं तो पुलिस प्रशासन और मीडिया की निगाहों में आने के पहले ही दब जाती हैं।
2010- दैनिक भास्कर  बिजनौर जिला-हल्दौर थाना- ग्राम खासपुरा पहले प्रेमी की हत्या की, फिर बेटी को जलाया
2010- दैनिक भास्कर  फिरोज़पुर- ग्राम नूरपुर सेठा- प्रेमी प्रेमिका की पीट पीट कर हत्या
20-9-10 दैनिक भास्कर  विदिशा- ग्राम मिर्ज़ापुर- विदिशा में प्रेमी प्रेमिका ने की खुदकुशी
7-11-10- पीपुल्स समाचार  भटनी देवरिया जिला- तीन छात्राओं को मारकर खेत में गाड़ा  और फिर उनकी हत्या, मामले को रफा दफा करने की कोशिश
2010 पीपुल्स समाचार  भोपाल- कोलर क्षेत्र बहन के नाबालिग प्रेमी की बेरहमी से हत्या- पीटा फिर डेम में फेंक दिया
2010 पी. समा. बरेली-यूपी- पेमी युगल ने खाया जहर, लड़की की मौत- लड़का गम्भीर्
2011-पीपुल्स समाचार  सिरसा-फुलकन गाँव-रुई के खेतों में एक युवक और युवती का शव मिला
2011- पीपुल्स समाचार -मुम्बई-विरार- एक महिला ने अपनी 21 साल की बेटी के तीन टुकड़े कर दिये फिर उसे जलाने की कोशिश की
2011 -पीपुल्स समाचार -भोपाल बैरसिया तहसील में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की बस से उतार कर नृशंस ह्त्या कर दी गयी
2011- पीपुल्स समाचार -भोपाल छोला मन्दिर इलाके में बहिन के प्रेमी की हत्या
2011- पीपुल्स समाचार  गाजियाबाद- मोदीनगर क्षेत्र में प्रेम सम्बन्धों के सन्देह में बाप ने बेटी की जान ले ली
2011- पीपुल्स समाचार  भिंड देहात क्षेत्र-प्रेमी की आत्महत्या के बाद प्रेमिका ने लगायी फाँसी
13-11-11-दैनिक भास्कर  कांगड़ा ग्राम नगरौटा बगवाँ- 20 वर्षीय युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया गया
29-7-11 पी.समा-दतिया- पलवल हरियाणा के प्रेमी युगल ने दी ट्रैन से कट कर जान दी
18-8-11-मुरैना- महुआ थाना क्षेत्र के बड़ापुरा गांव में झूठी शान के लिए भतीजी की हत्या
27-8-11-पीपुल्स समाचार  सीहोर युवक को जिन्दा जलाया
00-8-11- पीपुल्स समाचार  कानपुर घाटमपुर इलाके में एक व्यक्ति ने प्रेम प्रसंग के चलते आपनी दस्वीं में पढ रही लड़की की हत्या कर दी और शव को खेत में गाड़ दिया।
00-8-11- दैनिक भास्कर  नासिक – भद्रकाली पुलिस स्टेशन परिसर ने प्रेम सम्बन्धों के सन्देह में एक माँ ने अपनी 18 वर्षीय लड़की को ज़िन्दा जला दिया
2011- पीपुल्स समाचार  मुजफ्फरनगर- 48 घंटों में आनर किलिंग में तीन लड़कियों की हत्या कर दी गयी
2011- पीपुल्स समाचार  मथुरा- कोलाहर गाँव- प्रेमीयुगल को गांव वालों ने खेत में ही फूंका
12-8-11- जन.स. नोएडा- सूरजपुर थाना क्षेत्र में भाई ने प्रेम करने के आरोप में अपनी बहिन की जान ले ली और  गंग नहर में लाश बहा दी
24-10-11 दैनिक भास्कर  मुरैना ग्राम लहर- दिमनी थाना क्षेत्र- दो बार पेड़ पर लटकाया, डंडों से पीटा, केरोसिन डाला... फिर चिता पर लिटाकर ज़िन्दा जला दिया, दलित के साथ प्रेम करने की सजा
28-10-11 दैनिक भास्कर  टीकमगढ- दिगौड़ा- प्रेमी युगल की हत्या कर शव फाँसी पर लटकाए
10-11-11-पत्रिका-भिंड बरासों थाना क्षेत्र ग्राम गोपालपुरा- बेटी की गोली मार कर हत्या, शव नदी में बहाया
5-11-11 जन. स. मुज़फ्फरनगर किशोरी की झूठी शान के लिए उसके दो भाइयों द्वारा की गयी हत्या के बाद परिवार वालों ने शव भी स्वीकार करने से मना कर दिया
6-11-11-जन.स. मुज़फ्फरनगर बागपत जिला- दार्कवदा गाँव- झूठी शान के लिए बेटी की हत्या
00-11-11 पत्रिका- भोपाल- दो छात्राओं ने ट्रैन से कटकर दी जान- घटनास्थल से बरामद किया
12-11-11-जन.स. बुलन्द शहर- प्रेमिका और प्रेमी के भाई का शव मिला
26-11-11-जन.स. मुरादाबाद- मवई ठुकरान इलाके में नाराज पिता ने बेटी को मार डाला
4-1-12- जन.स. मेरठ- गाँव- हर्रा- प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने बहन की जान ली
18-4-12- दैनिक भास्कर  सागर जिले के बीना में आनर अटैक – युवक को पैट्रोल डाल कर जला दिया- प्यार की सजा, हालत गम्भीर,
25-4-12-दै भा.- मुम्बई- आनर किलिंग में पिता ने बेटी की हत्या की
2012-  दैनिक भास्कर  हरियाणा –रोड़ी- सिरसा- प्रेमी और प्रेमिका दोनों एक साथ जले , सिरसा के शमशान घाट में युवती की जलती चिता पर कूद कर युवक ने किया आत्मदाह
2012-  दैनिक भास्कर  रांची – प्रेमी प्रेमिका चौथी मंज़िल से कूदे, प्रेमिका मरी
10-5-12 दैनिक भास्कर  –सहारनपुर – डीआइजी ने कहा कि भागने वाली लड़की अगर मेरी बहिन होती तो मैं उसे मार डालता
19-6-12 दैनिक भास्कर  सूरत- पैट्रोल छिड़क बेटी को ज़िन्दा जलाया
9-9-12 जन, स. इन्दौर हीरानगर थाना क्षेत्र-इन्दौर में भाई ने बड़ी बहिन को जिन्दा जलाया
नवम्बर 12- पत्रिका- अम्बाह – मुरैना- नखती गाँव- किशोरी को जला कर मारा
15-9-12 डीबी स्टार- भोपाल- भोपाल- पहले उन्होंने अपनी बेटी को मार डाला फिर मेरे बेटे को मरवा दिया और एक्सीडेंट बता दिया। प्रेमी की माँ ने की शिकायत।
अक्टूबर 12-  इटारसी- दैनिक भास्कर, आनर किलिंग में युवक की हत्या गोली मार कर जलाया शव
2/12/12- शाजापुर- दैनिक भास्कर बड़ौद में प्रेमिका के भाइयों ने बहिन को मार डाला और प्रेमी की हत्या की। दोनों ने विवाह कर  लिया था।
9/12/12 कोलकता- दैनिक भास्कर दक्षिण परगना में बड़े भाई ने अपनी छोटी बहिन को मार डाला और कटा सिर लेकर थाने पहुँचा, उसकी बहिन अपने प्रेमी के साथ रह रही थी।
21/12/12 नई दिल्ली- पत्रिका- गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में पीड़ित की शिकायत पर आनर किलिंग के 333 मामले दर्ज किये गये।
21/12/12 शिवपुरी दैनिक भास्कर, -प्रेम विवाह करने पर बेटी को गोली मारी
26/12/12 कौशाम्बी- दैनिक भास्कर- पिता ने रात्रि में प्रेमी से मिलने गयी पुत्री की कुल्हाड़ी मार कर हत्या की
26/12/12 मुज़फ्फरनगर –दैनिक भास्कर बुढाना कस्बे में पिता ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की गोला मार कर हत्या कर दी
11/1/13 राजकोट दिव्य भास्कर – भावनगर जिले के सादरिका गाँव में 24 वर्षीय अमराबेन को प्रेमी के साथ जाने पर उसके परिजनों ने मार डाला
13/1/13 मेरठ- दैनिक भास्कर ओएनजीसी के सुपरिंडेंट इंजीनियर ने अपनी बेटी को बाठरूम्के टब में डुबो कर मार डाला
22/1/13 भोपाल- दैनिक भास्कर- आरक्षक की बेटी ने फाँसी लगाने से पहिले अपने प्रेमी से शादी कर ली थी   
       सह शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, आरक्षण से मिटता जातिगत भेदभाव, घरेलू कार्यों का मशीनीकरण, परिवार नियोजन के साधनों के प्रसार से आये नैतिक परिवर्तनों, के बाद भी हम कब तक विवाह के लिए जातियों के घेरों में सीमित रह कर अपने ही युवाओं को मौत के मुँह में धकेलते रहेंगे? जब इनमें से अधिकांश युवा हैं तो फिर राजनीतिक दलों के युवा संगठनों को इनकी मौत की चिंता क्यों नहीं है? इनमें से बहुत सारे छात्र हैं तो छात्र संगठनों को इनकी म्रत्यु पर आक्रोश क्यों नहीं आता जो छोटी छोटी बात पर आ जाता है। सच तो यह है कि हम वृद्धों के देश में रह रहे हैं क्योंकि जो मौलिक रूप से नहीं सोचता और मृत परम्परा को ढोता चला जाता है वह युवा है ही नहीं। इन असमय की मौतों पर न साहित्य जगत संवेदनशील हो रहा है और न ही मीडिया इसे वस्तुनिष्ठ रूप में ले रहा है। इनमें से अधिकांश जाति समाज से ग्रस्त हिन्दू हैं पर हिन्दू युवा अभी भी ‘कुम्भ’ से बाहर नहीं निकल पा रहा। संघ के प्रमुख पद पर आते ही मोहन भागवत ने अपना पहला चर्चित बयान अंतर्जातीय विवाह को प्रोत्साहित करने के सम्बन्ध में दिया था, पर उसके बाद उनके मुखारबिन्द से कभी कोई बोल नहीं फूटे।
आखिर हम कब तक शुतुरमुर्ग बने रहेंगे?
वीरेन्द्र जैन
2/1 शालीमार स्टर्लिंग रायसेन रोड
अप्सरा सिनेमा के पास भोपाल [म.प्र.] 462023
मोबाइल 9425674629